Jaipur की पहली महिला Deputy Mayor बनीं BJP की सरोज कंवर, सलमान मंसूरी को हराया | TNC |
जयपुर नगर निगम के इतिहास में पहली बार कोई महिला डिप्टी मेयर बनी हैं। भाजपा की सरोज कंवर ने उपमहापौर चुनाव में कांग्रेस के सलमान मंसूरी को हराया। वार्ड 90 से पहली बार पार्षद चुनी गईं सरोज कंवर अपने पहले ही कार्यकाल में इस पद तक पहुंची हैं। मेयर सुनील कोठारी के बाद डिप्टी मेयर पद भी भाजपा के पास आ गया है।
