Jaipur में Rajasthan Creator Conclave 2026 | ‘Real Life’ को ‘Reel Life’ में बदलने का मिला मंत्र |TNC
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जयपुर के Rajasthan International Centre (RIC) में Rajasthan Tourism Creator Summit 2026 का आयोजन किया गया। राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘Create Rajasthan’ रही।
कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर्स, कलाकार, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
समिट का मुख्य फोकस बदलते डिजिटल दौर में राजस्थान की संस्कृति, विरासत, पर्यटन स्थलों और स्थानीय लोगों की कहानियों को नए और आकर्षक अंदाज में दुनिया के सामने पेश करने पर रहा।
क्रिएटर्स के बीच इस बात पर चर्चा हुई कि Real Life Stories और Experiences को Reel Life Content में कैसे बदला जाए और सोशल मीडिया के जरिए राजस्थान के पर्यटन, कला, संस्कृति और स्थानीय पहचान को देश-दुनिया तक कैसे पहुंचाया जाए।
