Photo : Ptrika
जानिए स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी घर पर सॉफ्ट और स्पंजी रसगुल्ले बनाना चाहते हैं? इस आसान तरीके से सिर्फ 2 सीटी में स्वादिष्ट रसगुल्ले तैयार किए जा सकते हैं।
Photo : विकिपीडिया
1 लीटर दूध, 1 छोटा चम्मच मैदा, 1 कप चीनी, 3 कप पानी, आधा नींबू का रस और थोड़ा-सा पानी।
Photo : Bajaj Finsevrv
दूध उबलने लगे तो गैस धीमी करें। नींबू के रस में थोड़ा पानी मिलाकर दूध में डालें, जिससे दूध फटकर छेना तैयार हो जाए।
Photo : Boldsky
मलमल के कपड़े या छन्नी की मदद से छेना छान लें। ध्यान रखें, निकला हुआ पानी फेंकें नहीं, इसे बाद में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Photo : Fallbrook
छेना को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि नींबू का खट्टापन निकल जाए। इसके बाद अतिरिक्त पानी हल्के हाथ से निचोड़ लें।
Photo : TheHealthSite
छेना को प्लेट में लेकर करीब 5 मिनट तक अच्छी तरह मसलें, जब तक वह मुलायम और स्मूद न हो जाए।
Photo : Prakash
अब इसमें 1 छोटा चम्मच मैदा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर छोटे-छोटे स्मूद बॉल्स बना लें और ध्यान रखें कि उनमें क्रैक न हों।
Photo : NDTV
प्रेशर कुकर में 3 कप पानी और 1 कप चीनी डालें। इसे अच्छी तरह उबलने दें।
Photo : NDTV
उबलती चाशनी में तैयार रसगुल्ले डालें। कुकर का ढक्कन बंद करें और 2 सीटी आने तक पकाएं। ठंडा होने के बाद सर्व करें।
Photo : NDTV