एग फ्रीजिंग ट्रेंड पर सुरभि चंदना ने रखी अपनी राय

Photo : Instagram

एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने एग फ्रीजिंग को लेकर चल रहे ट्रेंड पर खुलकर बात की और बताया कि इस बारे में उनकी सोच क्या है।

Photo : Instagram

सुरभि ने कहा कि वह उन महिलाओं के फैसले का सम्मान करती हैं, जो एग फ्रीज कराने का विकल्प चुनती हैं। हालांकि, उन्हें खुद फिलहाल इसकी जरूरत महसूस नहीं होती।

Photo : Instagram

एक्ट्रेस का कहना है कि वह जिंदगी की कई चीजों को नेचुरल तरीके से होने देने में विश्वास रखती हैं और इस मामले में भी उनकी सोच यही है।

Photo :  Instgram

अपनी बात समझाते हुए सुरभि ने अपनी बहन का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने 39 साल की उम्र में बिना मेडिकल मदद के मां बनने का अनुभव किया।

Photo : Instagram

सुरभि के मुताबिक, उनकी बहन का बच्चा अब करीब दो साल का है और उनकी डिलीवरी भी सामान्य तरीके से हुई थी।

Photo : Instagram

सुरभि ने कहा कि उन्हें नेचुरल प्रोसेस पर भरोसा है। हालांकि, जो महिलाएं भविष्य को ध्यान में रखते हुए एग फ्रीजिंग करवाती हैं, वह उनके फैसले का भी सम्मान करती हैं।

Photo : Instagram

सुरभि का मानना है कि हर बच्चा अपनी किस्मत लेकर दुनिया में आता है, इसलिए वह जिंदगी को जरूरत से ज्यादा प्लान करने के बजाय स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं।

Photo : Instagram