राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के पहले चरण में जयपुर की जोबनेर पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान हुआ। सरपंच पद के लिए 232 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया। युवा मतदाताओं ने पानी, बिजली, सड़क और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा बताया। एसडीएम रमेश कुमार ने मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, डिप्टी पन्नालाल और जोबनेर थाना अधिकारी मोतीलाल शर्मा ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था की निगरानी की।
