World News: इटली से राहुल गांधी को नसीहत, यमन में जंग, चीन का Electric Plane, थाईलैंड में आग | TNC
World News Bulletin 16 November 2026: इटली की सांसद डेबोरा बर्गामिनी ने राहुल गांधी और कांग्रेस के समर्थन में यूरोपीय सोशलिस्ट नेता जियाकोमो फिलिबेक के बयान पर आपत्ति जताई है। वहीं, यमन में हूती विद्रोहियों और सरकारी सेना के बीच संघर्ष तेज होने की खबर है। चीन के 19 सीटर Electric Aircraft CE-25A ने पहली मानव-संचालित परीक्षण उड़ान पूरी की। थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग से 11 लोगों की मौत और 36 के घायल होने की खबर सामने आई है। उधर, बंगाल की खाड़ी में संभावित Cyclone को लेकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट बताया गया है। देश-दुनिया की इन पांच प्रमुख खबरों के साथ देखिए The News Canvas का World News Bulletin।
