UP में सियासी हलचल! MLC चुनाव, छात्रों का हंगामा और तूफान का अलर्ट | 5 बड़ी खबरें | TNC |
उत्तर प्रदेश की 5 बड़ी खबरों में आज एमएलसी चुनाव के नतीजों से लेकर योगी सरकार के आर्थिक लक्ष्य, छात्रों के प्रदर्शन, चक्रवाती तूफान और भाजपा की प्रस्तावित पदयात्रा तक अहम अपडेट शामिल हैं। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा के डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर को 17,676 वोटों से हराया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य दोहराते हुए निवेश, उद्योग और रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया। प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान कथित तोड़फोड़ के मामले में करीब 200 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दूसरी ओर, चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए कानपुर में 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की एक नवंबर को बरेली में प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर संगठनात्मक तैयारियां चल रही हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, मौसम और विकास से जुड़ी पांच अहम खबरें इस विशेष न्यूज़ बुलेटिन में।
