देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें | Nepal Helicopter Crash, Trump Election, NSA Doval | Top 5 News
आज 3 नवंबर 2026 की देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरों में जानिए दुनिया की प्रमुख घटनाओं का पूरा अपडेट। नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। अमेरिका में Midterm Elections 2026 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए यह चुनाव कितना महत्वपूर्ण है? वहीं Binance Crypto Theft को लेकर अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच विवाद सामने आया है। FBI के आरोपों पर किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने वियतनाम में शीर्ष अधिकारियों के साथ रक्षा, सुरक्षा और व्यापारिक संबंध मजबूत करने पर चर्चा की। इसके अलावा अमेरिका के फ्लोरिडा में विमान हादसे से पहले 20 वर्षीय को-पायलट के आखिरी मैसेज और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हुई बातचीत की खबर भी चर्चा में है। देश-दुनिया की राजनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंधों, विमान हादसों और बड़ी घटनाओं की खबरों के लिए जुड़े रहिए THE NEWS CANVAS के साथ।
