उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें | Kedartal Rescue, CM Dhami, Solar News, CBI Court, Rajaji Safari | Uttarakhand News
Uttarakhand News Today | 3 November 2026 | उत्तराखंड बुलेटिन में देखिए प्रदेश की 5 बड़ी खबरें। उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। संकरी घाटियों और दुर्गम रास्तों के बीच SDRF और NIM की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। वहीं उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत 10 सोलर उत्पादकों की 4.64 रुपये प्रति यूनिट पुराने टैरिफ की मांग खारिज कर दी है। देहरादून की CBI कोर्ट में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के पेश नहीं होने से सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। पांच करोड़ रुपये की कथित रंगदारी का मामला भी चर्चा में है। रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के कार्यक्रम में शामिल हुए। गांधी पार्क में पदयात्रा और जनसभा का आयोजन किया गया। इसके अलावा पर्यटकों के लिए खुशखबरी! राजाजी टाइगर रिजर्व 15 नवंबर से दोबारा खुलने जा रहा है। मोतीचूर और चीला समेत विभिन्न रेंजों में जंगल सफारी का रोमांच फिर शुरू होगा। उत्तराखंड की राजनीति, प्रशासन, पर्यटन और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए THE NEWS CANVAS के साथ।
Hashtags
