Rajasthan Prime Time: जयपुर में पेट्रोल चोरी गैंग का खुलासा, 20 लाख दीपक, सरपंच की जीत का जश्न! | Rajasthan News
Rajasthan News Today | 2 November 2026 | Rajasthan Bulletin Prime Time | The News Canvas
राजस्थान की बड़ी खबरों के साथ देखिए The News Canvas का Prime Time Bulletin। जयपुर में पेट्रोल पंपों से हजारों रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार होने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 20 से ज्यादा वारदातें करना स्वीकार किया है। वहीं जयपुर के सुभाष चौक थाना क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जयपुर के आसलपुर में धेनु कृपा ने गोबर से 20 लाख दीपक तैयार करने का लक्ष्य पूरा किया है। इस स्वदेशी पहल से करीब 15 ग्रामीण महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है। आसलपुर में नवनिर्वाचित महिला सरपंच बिमला देवी और सरपंच प्रतिनिधि रामपाल बंबोरिया का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है। गांव में विकास की उम्मीदों के साथ उत्सव का माहौल है। वहीं जयपुर के बिरला सभागार में गॉडशिप अकादमी का 12वां वार्षिक समारोह 'धरोहर' थीम पर आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों की झलक पेश की। जयपुर, अलवर और राजस्थान की राजनीति, अपराध, शिक्षा, संस्कृति एवं स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए The News Canvas के साथ।
