दिवाली पर मिलावटखोरों की खैर नहीं! मंत्री जोराराम कुमावत की Strict Warning | Diwali मिलावट Alert | TNC |
दिवाली की मिठास में मिलावट का जहर न घुले, इसके लिए राजस्थान में क्या तैयारियां हैं? कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने The News Canvas से खास बातचीत में बताया कि मोबाइल जांच वैन दूध संकलन केंद्रों, समितियों और टैंकरों की जांच कर रही हैं। मिलावट मिलने पर ब्लैकलिस्ट करने तक की कार्रवाई हो सकती है। मंत्री के मुताबिक, सरस डेयरी ने 275 मीट्रिक टन मिठाई तैयार करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने सरस घी खरीदते समय QR कोड जांचने और स्थानीय कारीगरों के मिट्टी व गोबर से बने दीपक अपनाने की अपील भी की।
