यूपी की 5 बड़ी खबरें | सीएम योगी का रामराज्य पर बयान, भाजपा का मिशन-2027, आजम खान पर ED की जांच | UP News | TNC |
Uttar Pradesh News Today | 3 November 2026 | उत्तर प्रदेश की 5 बड़ी खबरों में देखिए प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, पर्यटन और बड़ी घटनाओं से जुड़ी प्रमुख खबरें।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में रामराज्य को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि रामराज्य में भेदभाव और तुष्टिकरण के लिए कोई जगह नहीं है। हर वर्ग को सुरक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। गोरखपुर में BJP Mission 2027 को लेकर 4 नवंबर को प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक प्रस्तावित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की रणनीति पर चर्चा करेंगे। शाहजहांपुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में नई लाइब्रेरी और IQAC सेल का लोकार्पण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं की समीक्षा का कार्यक्रम भी रखा। आगरा की कीठम झील यानी सूर सरोवर पक्षी विहार को Eco Tourism Spot बनाने की तैयारी है। यहां बोटिंग, टॉय ट्रेन, ई-रिक्शा और पर्यटकों के लिए नई सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई गई है। वहीं समाजवादी पार्टी नेता आजम खां से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की जांच जौहर ट्रस्ट के सदस्यों तक पहुंच रही है। जांच एजेंसी ट्रस्ट से जुड़े वित्तीय लेनदेन और कथित अनियमितताओं की पड़ताल कर रही है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, सरकारी फैसलों, पर्यटन और हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए THE NEWS CANVAS के साथ।
