साल में सिर्फ 2 Injection! HIV से बचाव की दवा अब ₹3,700 में | HIV Prevention India | TNC |
HIV से बचाव के लिए Medical Science की दुनिया में बड़ी कामयाबी सामने आई है। भारतीय कंपनी Dr. Reddy's Laboratories ने Lenacapavir का सस्ता Generic Injection तैयार किया है, जिसे अमेरिकी FDA से Tentative Approval मिला है। इस Injection की खास बात यह है कि इसे साल में सिर्फ दो बार लगवाना होता है। अमेरिकी कंपनी Gilead Sciences की मूल दवा Yeztugo की सालाना कीमत करीब ₹24 लाख है, जबकि भारतीय Generic Version को लगभग ₹3,700 सालाना में उपलब्ध कराने की तैयारी है। Clinical Trials में HIV Infection से बचाव के बेहद प्रभावशाली नतीजे सामने आए हैं। इस दवा को 120 निम्न और मध्यम आय वाले देशों तक पहुंचाने की योजना है। हालांकि, यह HIV का इलाज नहीं, बल्कि संक्रमण से पहले बचाव का विकल्प है। FDA का Tentative Approval अंतिम बिक्री अनुमति नहीं है। जानिए HIV Prevention Injection की कीमत, प्रभावशीलता, FDA Approval और भारत में इसकी संभावित उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी।
