उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें: केदारताल रेस्क्यू, धामी का कांग्रेस पर हमला, GST कार्रवाई | Uttarakhand News
उत्तराखंड की आज की 5 बड़ी खबरों में प्रदेश की राजनीति, केदारताल रेस्क्यू ऑपरेशन, जीएसटी कार्रवाई और खेल जगत से जुड़े अहम अपडेट शामिल हैं। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर लापता छह ट्रैकर्स की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है। वहीं देहरादून, ऋषिकेश और विकासनगर में पटाखा कारोबारियों से 92 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया गया है। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर सरकारी जमीनों को निजी हाथों में सौंपने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर रुद्रपुर में सीएम धामी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। इसके अलावा गाजियाबाद में 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के समापन पर मुख्यमंत्री धामी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उत्तराखंड की राजनीति और प्रदेश की प्रमुख घटनाओं से जुड़े ये पांच अहम समाचार THE NEWS CANVAS पर।
