CM Bhajan Lal और Ashok Gehlot के बीच जुबानी जंग तेज, आखिर क्यों ? | Rajasthan Politics | Daily Dose | TNC |
राजस्थान की राजनीति में इन दिनों बयानों की ऐसी महाभारत छिड़ी है, जिसने सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पूर्व सीएम अशोक गहलोत की पुरानी खाद-बीज की दुकान और 'जादूगर के बेटे' वाले बयान के बाद सियासी घमासान और तेज हो गया है। जवाब में अशोक गहलोत ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए अनंता रिजॉर्ट विला खरीद मामले और निवेश बोर्ड के फैसलों पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। आज के 'डेली डोज' में जानिए कि कैसे यह जुबानी जंग अब व्यक्तिगत हमलों और बड़े राजनीतिक संकट का रूप लेती जा रही है।
