फीस भरने के लिए खून बेच रहे छात्र ? | ये कैसी शिक्षा व्यवस्था! | Prayagraj | Daily Dose | TNC |
क्या अब पढ़ाई जारी रखने के लिए गरीब छात्रों को अपना खून बेचने की नौबत आ गई है ? उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आई दैनिक भास्कर की अंडरकवर रिपोर्ट के मुताबिक, NEET और SSC की तैयारी कर रहे कुछ छात्रों ने हॉस्टल, मेस और कोचिंग का खर्च उठाने के लिए खून बेचने की बात कही है। लाखों की कोचिंग फीस, महंगे हॉस्टल और आर्थिक तंगी के बीच युवाओं के सपनों पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। क्या शिक्षा अवसर है या महंगा कारोबार ? क्या सरकारी सहायता जरूरतमंद छात्रों तक पहुंच रही है ? और क्या कथित अवैध रक्त कारोबार की निष्पक्ष जांच होगी ? देखिए 'डेली डोज' — ये कैसी शिक्षा व्यवस्था ?
