कारगिल युद्ध की बर्फीली चोटियों पर राजस्थान के रणबांकुरों ने अदम्य साहस, वीरता और बलिदान की ऐसी कहानी लिखी, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। झुंझुनूं के हवलदार शीशराम गिल, नागौर के सूबेदार भंवरलाल भाकर, सीकर के महावीर चक्र विजेता नायक दिगेंद्र कुमार और कोटा से जुड़े स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा जैसे वीरों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। The News Canvas के इस विशेष पैकेज में देखिए राजस्थान के उन वीर सपूतों की अमर गाथा, जिनके साहस की गूंज आज भी कारगिल की चोटियों से मरुधरा के गांवों तक सुनाई देती है। वीडियो पर अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।




