राजस्थान में सियासी घमासान! खरगे पर देवनानी का पलटवार, सोनिया गांधी के समर्थन में गहलोत | Rajasthan Politics |
राजस्थान की सियासत में दो अलग-अलग मुद्दों पर बयानबाजी! विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले बयान पर आपत्ति जताते हुए दोनों त्योहारों के अलग धार्मिक महत्व की बात कही। दूसरी तरफ अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी के 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के फैसले को त्याग और सिद्धांतों की मिसाल बताया। गहलोत ने भाजपा और RSS की विचारधारा पर भी निशाना साधा। धार्मिक परंपराओं से लेकर राजनीतिक त्याग तक, इन बयानों पर आपकी क्या राय है?
