rajasthan की 5 बड़ी खबरें: भजनलाल सरकार की तैयारी, सोनिया पर बोले गहलोत | TNC |
राजस्थान की पांच बड़ी खबरें एक साथ। गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीग में गिरिराज जी और प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री पद ठुकराने का किस्सा साझा किया। सरकार के तीन साल पूरे होने पर रोजगार मेलों और विभिन्न योजनाओं का लाभ देने की तैयारी है। जैसलमेर में डेटिंग ऐप के जरिए कारोबारी को बुलाकर अपहरण और लूट के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, बेंगलुरु से खातीपुरा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है।
