Rajasthan के 28 जिलों में Daytime Power, बाकी 13 को जल्द राहत का दावा! | TNC |
राजस्थान के किसानों को दिन में बिजली देने की योजना कहां तक पहुंची? THE NEWS CANVAS से खास बातचीत में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दावा किया कि 28 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही है और बाकी 13 जिलों में भी जल्द यह सुविधा शुरू होगी। उन्होंने सरकार के तीन वर्षों में 29 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता बढ़ाने, बिजली दरें नहीं बढ़ाने और लोड शेडिंग खत्म करने का भी दावा किया। आपके इलाके में बिजली आपूर्ति कैसी है? कमेंट में अपना जिला और अनुभव बताएं।
