Bageshwar Dham Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के समर्थकों के हाथों में लाठी-डंडे! हिंदू एकता पर सवाल | TNC |
एक तरफ हिंदू एकता का संदेश, दूसरी तरफ लाठी-डंडों के साथ समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन! भगवान श्रीकृष्ण पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित टिप्पणी के विरोध में यादव महासभा के प्रदर्शन को लेकर छतरपुर में तनाव बढ़ा। बागेश्वर धाम समर्थकों ने हाईवे जाम किया और टकराव रोकने के लिए पुलिस तैनात करनी पड़ी। सवाल दोनों पक्षों से है—क्या विरोध और असहमति का समाधान धमकी या तालाबंदी की चेतावनी से निकलेगा? आपकी राय में धार्मिक सद्भाव बनाए रखने के लिए क्या कदम उठने चाहिए?
