World News | 5 बड़ी खबरें | एफबीआई पर साइबर हमला, पेरू में भूकंप, ट्रंप का क्वाड पर बयान | TNC
विश्व की पांच बड़ी खबरों में अमेरिका की जांच एजेंसी FBI के NCIC डेटाबेस पर कथित साइबर हमले से सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। वहीं पेरू में 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके राजधानी लीमा तक महसूस किए जाने की खबर है।
फिलीपींस के मनीला में आयोजित Quad Summit को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया। भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच व्यापार, तकनीक और समुद्री सुरक्षा में सहयोग पर चर्चा हुई।
दूसरी ओर Nvidia चिप्स के चीन को निर्यात पर अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का बयान सामने आया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी अमेरिका को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सुरक्षा गारंटी के बिना कोई अस्थायी समझौता स्वीकार नहीं होगा।
