UP Bulletien | 5 बड़ी खबरें | योगी की मां को अंतिम विदाई, ओवैसी पर आजम खां का बिरयानी वाला तंज | TNC |
उत्तर प्रदेश की आज की 5 बड़ी खबरों में हरिद्वार के चंडी घाट पर सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार और रामपुर में ओवैसी पर आजम खां का हैदराबादी बिरयानी वाला तंज शामिल हैं। शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में पांच जिलों के कार्यकर्ता जुटे। आजमगढ़ पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में पश्चिम बंगाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक युवती को बरामद किया। वहीं, फिरोजाबाद में जयमाला के बाद दुल्हन ने सात फेरे लेने से इनकार किया, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।
