Uttarakhand Bulletien | 5 बड़ी खबरें | हरिद्वार में योगी की मां को अंतिम विदाई, पीएम मोदी से मिले सीएम धामी | TNC |
उत्तराखंड बुलेटिन में आज की 5 बड़ी खबरें। हरिद्वार के चंडी घाट पर सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हुआ, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। हरिद्वार में संघ प्रमुख मोहन भागवत गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। बागेश्वर में कांग्रेस के मंच पर हरीश रावत और यशपाल आर्या का एक-दूसरे को माला पहनाने की कोशिश का वीडियो वायरल हुआ। दोनों नेताओं ने विवाद से इनकार किया। वहीं, नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने दिल्ली–हल्द्वानी एक्सप्रेसवे की मंजूरी मांगी और उत्तराखंड की रेल परियोजनाओं पर चर्चा की।
