Mayank Gopaliya ह*त्याकांड | Jaipur में Candle March, परिवार के लिए मांगा न्याय! | TNC |
जयपुर के वैशाली नगर में कैफे संचालक मयंक गोपालिया के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 24 नवंबर 2026 को कैंडल मार्च निकाला गया। ‘ओवन द बेकरी’ के संचालक मयंक पर 5 नवंबर की रात हमला हुआ था। गंभीर रूप से घायल मयंक का 11 दिन तक अस्पताल में इलाज चला, जिसके बाद उनकी जान चली गई। पुलिस इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने परिवार को जल्द न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। देखिए द न्यूज कैनवास की जयपुर से रिपोर्ट।
