Rajasthan Bulletin | 6 बड़ी खबरें | जयपुर में 300 साल पुराने मंदिर की दीवार तोड़ी, बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप | TNC |
जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में करीब 300 साल पुराने तत्कालेश्वर महादेव मंदिर की दीवार तोड़े जाने पर श्रद्धालुओं ने जांच और पुनर्निर्माण की मांग की है। उनका आरोप है कि कार्रवाई से पहले नोटिस नहीं दिया गया। वहीं, गुरु नानक प्रकाश पर्व पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजापार्क के गुरुद्वारे में मत्था टेका। सदर इलाके में सगाई के दौरान ₹2 लाख नकद और ₹15 लाख से ज्यादा के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई, जबकि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹5 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार हुए। जयपुर में 25 नवंबर को जिला प्रमुख और 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख का चुनाव होगा। उधर, अलवर के युवा खेल सप्ताह में 11 जिलों के 5,000 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
