UP Bulletin | UP की 5 बड़ी खबरें: योगी का सपा पर हमला, अखिलेश का घोषणा पत्र, किसान का आरोप | TNC
उत्तर प्रदेश बुलेटिन में देखिए आज की 5 बड़ी खबरें। मेरठ में Ball Beverage Packaging India के एल्युमिनियम कैन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअली शामिल हुए। वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी 26 नवंबर को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने की तैयारी में है, जिसमें PDA, महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर फोकस रहेगा। दूसरी ओर सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव और PDA को लेकर तीखे बयान दिए। बदायूं में एक किसान ने 24 बीघा गन्ने की फसल लूटे जाने और पुलिस की कार्यशैली को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। उत्तर प्रदेश की राजनीति, विकास और अन्य प्रमुख खबरों के लिए जुड़े रहिए THE NEWS CANVAS के साथ।
