Uttarakhand Bulletien | 5 बड़ी खबरें | उत्तरकाशी में भीषण आग, चमोली में सड़क का संकट | uttarakhand news | TNC |
The News Canvas के उत्तराखंड बुलेटिन में देखिए प्रदेश की 5 बड़ी खबरें। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र दिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की नसीहत दी। चमोली में सड़क के अभाव में एक महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में बेटी को जन्म दिया। उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के पवाणी गांव में भीषण आग से 30 से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए। साथ ही जानिए नवंबर के आखिरी सप्ताह में भी उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सर्दी का इंतजार क्यों है और हरिद्वार में जूना अखाड़े की नगर प्रवेश यात्रा के साथ कुंभ की धार्मिक गतिविधियां कैसे शुरू हुईं।
