राजस्थान में नगर निगम चुनाव से पहले शहरों की सत्ता का नया Political Equation तैयार हो गया है। 10 नगर निगमों के मेयर पद की आरक्षण लॉटरी में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर को Open रखा गया है, जबकि अजमेर, भरतपुर, अलवर, भीलवाड़ा और पाली में मेयर पद महिलाओं के लिए तथा कोटा में OBC महिला के लिए आरक्षित हुआ है। जयपुर, जोधपुर और कोटा के बदले हुए निगम ढांचे से लेकर BJP-Congress के पुराने चुनावी रिकॉर्ड और बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा तक—The News Canvas की इस खास रिपोर्ट में समझिए किस शहर में किसका गणित मजबूत दिखाई देता है और मेयर की कुर्सी के लिए कहां सबसे बड़ी Political Battle देखने को मिल सकती है। जयपुर में एकीकृत नगर निगम अब 150 वार्डों के साथ चुनाव की ओर बढ़ रहा है।




