विधानसभा चुनाव 2026 Live

The News Canvas
9 Min Read
Image: Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे

पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर खुशी जताई है। पीएम मोदी ने एक्स पर कई पोस्ट किए हैं, जिसमें उन्होंने लिखा- पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा! पश्चिम बंगाल विधानसभा के 2026 के चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे। जनता की शक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई है। मैं पश्चिम बंगाल के प्रत्येक नागरिक को नमन करता हूं। जनता ने भाजपा को शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हम ऐसी सरकार प्रदान करेंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करे।

Contents
पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा- पीएम मोदीBJP में ‘झालमुड़ी’ के साथ जश्न..पनिहाटी सीट से रत्ना देबनाथ 10,000 वोटों से आगेलोगों के मन में साफ था कि वे बदलाव चाहते हैं- Shashi Tharoorबंगाल में चुनावी रूझान के बाद हिंसा की खबर, बैरकपुर में लाठीचार्जभाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह बोले- हर कोई बेहद उत्साहित..भाजपा मुख्यालाय में रसगुल्ले के साथ मना जश्न, दिखा बंगाली फ्लेवरराजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का बयानपार्टी कार्यालय में जश्न, भाजपा की बढ़त पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयांभवानीपुर से ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना प्रक्रिया पर उठाए सवालभाजपा नेता दीपक प्रकाश ने ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई, डबल इंजन सरकार पर जताया भरोसाBJP ने बहुमत का आंकड़ा पार कियाबंगाल में रुझानों को लेकर जश्न में डूबी बीजेपीभवानीपुर में दो राउंड के बाद ममता पीछे, सुवेंदु आगेकाकद्वीप सीट से TMC उम्मीदवार 2,750 वोटों से आगेभाजपा उम्मीदवार अमित सामंत 734 वोटों से आगे
modi ji

BJP में ‘झालमुड़ी’ के साथ जश्न..

पश्चिम बंगाल चुनावों में बढ़त का जश्न मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता Manoj Tiwari के आवास पर ‘झालमुड़ी’ लेकर पहुंचे। बंगाल में पार्टी की बढ़त को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

https://thenewscanvas.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Video-2026-05-04-at-3.03.30-PM.mp4

पनिहाटी सीट से रत्ना देबनाथ 10,000 वोटों से आगे

पनिहाटी सीट से रत्ना देबनाथ 10,000 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। लोगों का कहना है कि बंगाल की जनता ने सच मायनों में उन्हें न्याय दिलाने का काम किया है। पीएम मोदी के साथ का उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों के मन में साफ था कि वे बदलाव चाहते हैं- Shashi Tharoor

केरल में यूडीएफ की बढ़त पर कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने कहा कि इसके पीछे कई कारण हैं। जिनमें एलडीएफ के 10 साल के कार्यकाल के खिलाफ एंटी-इंकंबेंसी भी शामिल है। केरल में जो हो रहा है, वह यह है कि राज्य के युवा रोजगार के अवसर न मिलने के कारण दूसरे राज्यों और विदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं। अगर हम निवेश को फिर से राज्य में वापस ला सकें, तो यह अच्छा होगा। लोगों के मन में साफ था कि वे बदलाव चाहते हैं। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में क्या हुआ, इसका भी विश्लेषण करने की जरूरत है।

बंगाल में चुनावी रूझान के बाद हिंसा की खबर, बैरकपुर में लाठीचार्ज

बंगाल चुनाव के रूझान आने के बाद से अब हिंसा की घटनाओं के सामना आने का सिलसिला शुरू हो गया है। ताजा मामला, बैरकपुर के राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ काउंटिंग सेंटर से है जहां झड़प, सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह बोले- हर कोई बेहद उत्साहित..

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव Arun Singh ने कहा कि हर कोई बेहद उत्साहित है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में बंगाल की जनता ने राज्य में डबल इंजन सरकार बनाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पार्टी तेज़ी से प्रगति करेगी। असम में भी भाजपा ने प्रचंड बहुमत दर्ज किया है और तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
हम बंगाल की जनता का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर अपना भरोसा जताया…”

भाजपा मुख्यालाय में रसगुल्ले के साथ मना जश्न, दिखा बंगाली फ्लेवर

देश की राजधानी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी नेताओं ने 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीजेपी-एनडीए के प्रदर्शन का जश्न मनाते हुए रसगुल्ला और पोहा का आनंद लिया।

WhatsApp Image 2026 05 04 at 2.00.27 PM

राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का बयान

“देश की जनता अब फर्जी नैरेटिव के झांसे में नहीं आती, बल्कि ऐसी सरकार की ओर रुख करती है जो जवाबदेही सुनिश्चित करे। पश्चिम बंगाल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़े गए चुनाव के लिए हम वहां की जनता का निश्चित रूप से धन्यवाद करते हैं। यह पश्चिम बंगाल की जनता की भारतीय जनता पार्टी के साथ जीत है… हम असम और पुडुचेरी की जनता का भी धन्यवाद करते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि जनता स्थिर सरकार की ओर झुकाव रखती है।”

पार्टी कार्यालय में जश्न, भाजपा की बढ़त पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

पश्चिम बंगाल में मतगणना के रुझानों में भाजपा की बड़ी बढ़त के बीच कोलकाता स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने जीत के उत्साह में एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जताई। पार्टी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक एकत्रित होकर बढ़त के रुझानों का जश्न मनाते नजर आए।

https://thenewscanvas.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Video-2026-05-04-at-1.32.14-PM.mp4

भवानीपुर से ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना प्रक्रिया पर उठाए सवाल

भवानीपुर विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतगणना प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और काउंटिंग एजेंट्स से कहा कि वे मतगणना केंद्र न छोड़ें। ममता बनर्जी ने दावा किया कि यह “भाजपा का प्लान” है और शुरुआती रुझानों में विपक्ष को आगे दिखाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह मतगणना प्रक्रिया को रोका गया है और कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं जिनमें “मेल नहीं है।” साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों के जरिए टीएमसी पर दबाव बनाया जा रहा है।
ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि SIR के जरिए वोट प्रभावित करने की कोशिश की गई, लेकिन इसके बावजूद पार्टी 100 से अधिक सीटों पर आगे है, जिसे सही ढंग से नहीं दिखाया जा रहा है।
उन्होंने निर्वाचन आयोग और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।

https://thenewscanvas.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Video-2026-05-04-at-1.14.15-PM.mp4

भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई, डबल इंजन सरकार पर जताया भरोसा

https://thenewscanvas.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Video-2026-05-04-at-1.05.59-PM.mp4

BJP ने बहुमत का आंकड़ा पार किया

294 में बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए, और शुरुआती रुझानों में BJP 160+ से 180+ सीटों के बीच मजबूत बढ़त पर दिखी।

comp 15 1 1777872768
बीजेपी का जश्न शुरु (Image: Dainik Bhaskar)
WhatsApp Image 2026 05 04 at 12.17.03 PM
बीजेपी दफ्तर में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने निर्वाचन आयोग की भूमिका पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की पूरी कोशिश कर रहा है। यह बयान उस संदर्भ में आया है जब मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अनियमितताओं में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही थी।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

बंगाल में रुझानों को लेकर जश्न में डूबी बीजेपी

पश्चिम बंगाल में काउटिंग के बीच कोलकाता में TMC ऑफिस के बाहर सन्नाटा पसरा है। यहां सुबह के समय कोई चहल-पहल नहीं दिखी। वहीं भाजपा ऑफिस पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद संजय जायसवाल सहित कई नेता पहुंचे हैं।

भवानीपुर में दो राउंड के बाद ममता पीछे, सुवेंदु आगे

काकद्वीप सीट से TMC उम्मीदवार 2,750 वोटों से आगे

मतगणना के पहले चरण के बाद काकद्वीप विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी मंतूराम पाखीरा 2,750 मतों से आगे हैं।

भाजपा उम्मीदवार अमित सामंत 734 वोटों से आगे

मतगणना के पहले दौर के अंत में हावड़ा की 181 अमता विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अमित सामंत 734 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बंगाल की 293 सीटों पर मतगणना जारी है। विधानसभा चुनाव 2026 के एक सीट (फालता) पर 21 मई को नए सिरे से चुनाव होगा। प्रारंभिक रुझानों में भाजपा 135 और टीएमसी 107 सीटों पर आगे हैं।

मोदी ने जिस स्थान पर झालमुड़ी ग्रहण की, वहां भाजपा सभी चार सीटों पर आगे है। ये सीटें हैं झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम।

विधानसभा चुनाव 2026 में भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी की बढ़त है। नंदीग्राम से सुवेंदु बनर्जी आगे हैं। वहीं आरजी कर रेप पीड़िता की माँ रत्ना देबनाथ को बढ़त मिल रही है।

विधानसभा चुनाव 2026 की गिनती के समय किसे फायद, कौन पीछे, किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं, दिग्गजों में किसकी हार-जीत; हर क्षण का अपडेट दैनिक भास्कर एप पर Live टैली में देख सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment