राजस्थान में निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच सरकार के रिपोर्ट कार्ड और विपक्ष के तीखे हमलों ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। बीजेपी जहां अपने संकल्प पत्र के 78 फीसदी वादे पूरे करने का दावा कर रही है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और जल जीवन मिशन जैसे बुनियादी मुद्दों पर 6 सवाल दागकर सत्ता पक्ष को कटघरे में खड़ा किया है। ‘द न्यूज कैनवास’ के इस खास विश्लेषण में देखिए निकाय चुनाव में विकास के दावों, सवालों की सियासत और जनता की अदालत का पूरा सियासी समीकरण।
