सत्ता, समीकरण और ‘भौकाल’… 2027 में कौन बनेगा किंग ऑफ UP? यूपी की चुनावी कहानी में एक तरफ योगी आदित्यनाथ की मजबूत प्रशासनिक छवि और BJP का संगठन है, तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव PDA यानी पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक समीकरण को बड़ा करने की कोशिश में हैं। पश्चिम यूपी में किसान और जातीय गणित, अवध में सत्ता और सांस्कृतिक मुद्दे, पूर्वांचल में जातीय समीकरण और रोजगार, जबकि बुंदेलखंड में विकास और पलायन जैसे सवाल चुनाव की दिशा तय कर सकते हैं। अब सवाल है—भौकाल बचेगा या बदलेगा?
