राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में सड़क, पानी, नाली और सफाई जैसे स्थानीय मुद्दों के बीच अब UGC Rollback भी चुनावी चर्चा का हिस्सा बनता दिख रहा है। विश्वविद्यालयों से शुरू हुआ UGC Regulations का विवाद अब पोस्टरों, नारों और राजनीतिक बयानबाजी के जरिए वार्डों तक पहुंच गया है। क्या यह BJP के पारंपरिक वोटर के बीच नाराजगी का संकेत है ? क्या UGC Rollback कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनावी मौका बन सकता है ? या फिर BJP विरोधी वोट के बंटने से समीकरण कुछ और बनेंगे ? इस Daily Dose में देखिए UGC Rollback, राजस्थान निकाय चुनाव और वोटर के बदलते राजनीतिक मूड का पूरा विश्लेषण।
