Jaipur Ganeshotsav 2026: मोतीडूंगरी में 501 कलशों की मंगल यात्रा, 348 KG पंचामृत से अभिषेक | TNC |
Jaipur के प्रसिद्ध Moti Dungri Ganesh Temple में नौ दिवसीय Ganeshotsav 2026 का भव्य शुभारंभ महिलाओं की कलश यात्रा और जलाभिषेक के साथ हुआ। पुष्य नक्षत्र के विशेष संयोग पर भगवान गणेश का 348 किलो पंचामृत से अभिषेक किया गया, जिसमें 251 किलो दूध, 50 किलो दही, 25 किलो बूरा और 11-11 किलो शहद व घी शामिल रहा। 9 सितंबर को 251-251 किलो के दो विशाल मोदकों सहित हजारों मोदकों की भव्य झांकी सजेगी। 14 सितंबर को मुख्य Ganesh Janmotsav और 15 सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। देखिए जयपुर के सबसे प्रमुख गणेशोत्सव की पूरी खबर The News Canvas पर।
