UP 5 Bulletien | बड़ी खबरें | योगी की समीक्षा बैठक, आकाश आनंद का सम्मेलन, 14 ट्रेनें प्रभावित | TNC |
उत्तर प्रदेश बुलेटिन में देखिए प्रदेश की 5 बड़ी खबरें। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। आगरा के एत्मादपुर में आकाश आनंद के बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे, जिससे हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लगा। आजम खां की रिहाई के बाद पश्चिमी यूपी में सपा के चुनावी समीकरण और टिकट बंटवारे पर चर्चा तेज है। प्रतापगढ़ में शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन और अभ्यर्थियों ने 68,500 शिक्षक भर्ती में कथित आरक्षण अनियमितताओं की जांच मांगी। वहीं, गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलखंड पर मरम्मत के चलते 10 दिसंबर तक 14 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
