कान्हा की शॉपिंग में जुटा जयपुर, बाजार में लड्डू गोपाल का ‘श्रृंगार उत्सव’ | TNC |
जन्माष्टमी से पहले गुलाबी नगरी जयपुर के बाजार कान्हा के श्रृंगार से सज उठे हैं। लड्डू गोपाल की रंग-बिरंगी पोशाकें, मोरपंख वाले मुकुट, नन्हीं बांसुरियां, मोतियों की मालाएं, पायल और आकर्षक आभूषण भक्तों को खूब लुभा रहे हैं। कहीं कान्हा के लिए खूबसूरत झूले और पालने पसंद किए जा रहे हैं, तो कहीं घर में वृंदावन और नंदगांव की झांकी सजाने की तैयारी चल रही है। बाजारों में हो रही ये खरीदारी सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि भक्तों के लिए अपने नन्हे कान्हा के जन्मदिन की तैयारियों से जुड़ी भावनाओं का उत्सव है। देखिए जयपुर के बाजारों से कृष्ण जन्मोत्सव की खास तस्वीरें। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!
