Jaipur में बनेगी Triple Engine की सरकार : Jyoti Khandelwal | नगर निगम चुनाव 2026 | BJP | TNC |
जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल ने वार्ड नंबर 110 से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पर्चा भरने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि इस बार जयपुर नगर निगम में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की 'डबल इंजन सरकार' अब जयपुर निगम में जीत के साथ 'ट्रिपल इंजन सरकार' बनेगी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम सौ गुना ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं।
