‘Drishyam’ 10 बार देखी… | फिर बनाया Murder Plan | लेकिन Mobile Location ने खोल दिया राज! | TNC |
राजस्थान के जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र में सामने आया यह मामला किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजू गिरी ने कथित तौर पर ‘दृश्यम’ के दोनों पार्ट कई बार देखकर लीला देवी की हत्या और सबूत छिपाने की साजिश रची। आरोप है कि वारदात के बाद शव को खेत में दबा दिया गया और पुलिस को गुमराह करने के लिए तालाब, श्मशान तथा मृ*त परिचित से जुड़ी अलग-अलग कहानियां सुनाई गईं। करीब पांच महीने बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर खेत की खुदाई कराई गई, जहां से कंकाल, बैग और आधार कार्ड बरामद हुआ। देखिए राजस्थान के कथित ‘दृश्यम कांड’ की पूरी कहानी सिर्फ The News Canvas पर।
