Jaipur: HCG कैंसर हॉस्पिटल में पहली VLNT सर्जरी, नागौर के मरीज को मिली बड़ी राहत | TNC |
जयपुर के HCG कैंसर हॉस्पिटल में अस्पताल की पहली Vascularized Lymph Node Transfer यानी VLNT सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। नागौर के 61 वर्षीय मरीज को करीब 15 वर्षों से पैर में गंभीर सूजन, भारीपन और परेशानी थी। डॉक्टरों के अनुसार सर्जरी के बाद प्रभावित पैर के आकार में करीब 80 प्रतिशत कमी दर्ज की गई। डॉ. सौरभ गर्ग और डॉ. मनीष जैन ने तीन घंटे चली सर्जरी को अंजाम दिया। डॉ. गौरव गोयल ने स्वस्थ लिम्फ नोड टिश्यू प्राप्त करने में सहयोग किया, जबकि डॉ. विकास लाखोटिया ने एनेस्थीसिया प्रबंधन संभाला। माइक्रोसर्जिकल तकनीक से मरीज के कंधे से स्वस्थ लिम्फ नोड टिश्यू लेकर पिंडली में प्रत्यारोपित किया गया और सर्जरी के तीसरे दिन मरीज को छुट्टी दे दी गई।
