राखी और Bollywood का Filmy सफर: जब पर्दे पर भाई-बहन का रिश्ता भी होता था ‘Superhit’ | TNC |
कभी हिंदी सिनेमा में भाई-बहन का रिश्ता पूरी कहानी की आत्मा हुआ करता था। ‘छोटी बहन’ के भावुक दौर से लेकर ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘जोश’, ‘फिजा’, ‘सरबजीत’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘रक्षा बंधन’ और ‘जिगरा’ तक इस रिश्ते का फिल्मी रूप लगातार बदलता गया। शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय जैसे बड़े सितारे भी पर्दे पर भाई-बहन बने, लेकिन आज ऐसी कास्टिंग को बाजार के लिहाज से बड़ा जोखिम क्यों माना जाता है? रक्षाबंधन के अवसर पर देखिए हिंदी सिनेमा में भाई-बहन के रिश्ते, यादगार किरदारों और बदलती कहानियों का दिलचस्प सफर।
