Nikay Chunav 2026: BJP के सामने ‘Ticket धर्मसंकट’—150 Seats, दावेदार 2500 पार! | TNC |
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 में टिकट के लिए भाजपा और कांग्रेस के भीतर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा दिखाई दे रही है। शहर के 150 वार्डों के लिए भाजपा में 2500 से ज्यादा और कांग्रेस में 2000 से अधिक आवेदन आने का दावा है। भाजपा ने आवेदनों की स्क्रूटनी शुरू करते हुए प्रत्येक वार्ड से तीन नामों का पैनल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है, जबकि कांग्रेस भी बड़ी संख्या में आए युवा, महिला और Gen Z दावेदारों के बीच जिताऊ चेहरा तलाश रही है। दोनों दलों के सामने चुनौती केवल 150 उम्मीदवार चुनने की नहीं, बल्कि टिकट नहीं मिलने वाले हजारों दावेदारों को नाराज और बागी होने से रोकने की भी है। क्या पुराने कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी या नए चेहरों पर दांव लगाया जाएगा? देखिए The News Canvas की यह खास रिपोर्ट।
