Municipal Election 2026। Fake Notes से किसका चुनाव ‘असली’ होने वाला था? | TNC |
जयपुर में नगर निकाय चुनाव से पहले ₹4 लाख 30 हजार 500 के कथित नकली नोट पकड़े जाने से सियासी हलचल तेज हो गई है। बजाज नगर थाना पुलिस और CST ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर जब्त की हैं। पुलिस पूछताछ में नोटों को निकाय चुनाव में खपाने का कथित दावा सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा साहिल चौधरी भी बताया गया है। हालांकि, किसी उम्मीदवार या राजनीतिक दल से प्रत्यक्ष संबंध अभी साबित नहीं हुआ है। बांग्लादेश से जयपुर तक फैले बताए जा रहे इस नेटवर्क का पूरा सच और मामले पर छिड़ी राजनीति देखिए The News Canvas के इस विशेष विश्लेषण में।
