Marriage Gardens पर ताले की चेतावनी, आनंद महल पहुंचे CM भजनलाल | JDA Notice Controversy | TNC |
जयपुर के करीब 90 विवाह स्थलों को JDA की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की जानकारी के बाद मैरिज गार्डन संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। लैंड यूज, भू-रूपांतरण, बिल्डिंग बायलॉज और पार्किंग से जुड़े नोटिस वापस नहीं होने पर संचालकों ने विवाह स्थलों पर ताले लगाने की चेतावनी दी है। इसी विवाद के बीच मानसरोवर स्थित आनंद महल मैरिज गार्डन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के “रक्षाबंधन पर्व—स्नेह का रक्षा सूत्र” कार्यक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या कार्यक्रम से पहले लैंड यूज, फायर NOC, पार्किंग, स्वीकृत भवन मानचित्र और नगर निगम लाइसेंस की जांच हुई थी? हालांकि JDA ने नोटिस प्राप्त विवाह स्थलों की नामवार सूची सार्वजनिक नहीं की है, इसलिए यह दावा नहीं किया जा सकता कि आनंद महल को भी नोटिस मिला है। देखिए The News Canvas की यह विशेष रिपोर्ट।
