नगर निकाय चुनाव: | टिकट चाहिए तो अपना वार्ड देखिए! | कांग्रेस में ‘सीमा पार’ दावेदारी बंद | TNC |
राजस्थान नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने टिकट के दावेदारों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश के अनुसार दावेदार उसी वार्ड से टिकट मांग सकेगा, जहां वह रहता है। अपना वार्ड आरक्षित होने पर पड़ोसी वार्ड से आवेदन भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। उधर, जयपुर नगर निगम की 150 सीटों में से कांग्रेस ने 100 सीटें जीतने का लक्ष्य रखते हुए ‘मिशन 100’ शुरू किया है। देखिए टिकट वितरण की नई व्यवस्था, कांग्रेस की चुनावी समितियों और दावेदारों के बदलते समीकरणों पर यह खास रिपोर्ट।
