Rajasthan Physiotherapists की 7 बड़ी मांगें | पद, कैडर और Stipend पर जोर | TNC |
राजस्थान के फिजियोथेरेपिस्टों ने राज्य सरकार के सामने सात सूत्री मांगें रखी हैं। इनमें स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन, CHC-PHC स्तर पर नए पदों का सृजन, मेडिकल कॉलेजों की संविदा पोस्ट को नियमित करना, आयुष्मान आरोग्य योजना में फिजियोथेरेपी सेवाओं को शामिल करना, नई भर्ती, कैडर और पे-ग्रेड का पुनर्गठन तथा इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों को स्टाइपेंड देना शामिल है। प्रतिनिधियों के अनुसार इन मांगों पर निर्णय से रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
