Jaipur Halwai Election: कामगारों की Safety, FSSAI और Time-Table पर रामेश्वर कसाना का Masterplan! |
जयपुर हलवाई कैटरर कल्याण समिति के वार्षिक चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। The News Canvas की इस खास Ground Report में एंकर उमंग माथुर ने प्रत्याशी रामेश्वर कसाना और समिति के वरिष्ठ सदस्य विजय सिंह पोषवाल से सीधी बातचीत की। सुमेर पैराडाइज में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों और कामगारों ने रामेश्वर कसाना के प्रति समर्थन व्यक्त किया। कसाना ने बताया कि पिछले 15 से 17 वर्षों से समिति का अपना स्थायी कार्यालय नहीं था, जिसे दो वर्षों के प्रयासों के बाद हासिल किया गया है। उन्होंने आगे का विजन रखते हुए देर रात तक काम करने वाले कैटरिंग कामगारों के लिए निश्चित Time-Table तैयार करने, कामगारों की सुरक्षा और बीमा से जुड़े ठोस उपाय करने तथा समिति के सदस्यों के बीच FSSAI नियमों और Food Safety Standards का पालन सुनिश्चित कराने की बात कही। कसाना के मुताबिक कैटरिंग उद्योग में काम करने वाले लोगों के अधिकार, स्वास्थ्य, सुरक्षित कार्यस्थल और सम्मान उनकी प्राथमिकता रहेंगे। देखिए पूरी Ground Report और जानिए जयपुर हलवाई कैटरर कल्याण समिति के चुनाव में उठ रहे प्रमुख मुद्दे।
