Rakhi Shopping in Jaipur: बाजार गुलजार, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा Festival Budget! | TNC |
राखी से पहले आखिरी रविवार को जयपुर के बाजार खरीदारों से खचाखच नजर आए। परकोटे के पारंपरिक बाजारों से लेकर शहर के आधुनिक शॉपिंग क्षेत्रों तक रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और आकर्षक गिफ्ट पैक की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। त्योहार का उत्साह बरकरार है, लेकिन राखी, मिठाई और उपहारों की बढ़ी कीमतों ने ग्राहकों का बजट बिगाड़ दिया है। दुकानदारों का कहना है कि कच्चे माल, पैकेजिंग और परिवहन की लागत बढ़ने के कारण कीमतों में तेजी आई है। इस खास Ground Report में जानिए जयपुर में किस तरह की राखियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं, दुकानदारों का कारोबार कैसा चल रहा है और महंगाई ने आम परिवारों की Rakhi Shopping को कितना प्रभावित किया है।
