Jaipur में ‘विरासत बचाओ, पलायन रोको’ की हुंकार! परकोटे से निकली विशाल Bhagwa Vehicle Rally | TNC |
राजधानी जयपुर में सांस्कृतिक विरासत की रक्षा और परकोटा क्षेत्र से हो रहे कथित पलायन को रोकने की मांग को लेकर युवा शक्ति मंच राजस्थान के तत्वावधान में विशाल जन आक्रोश एवं भगवा वाहन रैली निकाली गई। खोले के हनुमानजी मंदिर से शुरू हुई रैली बदनपुरा, गंगापोल, सुभाष चौक, चांदी की टकसाल, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार और अजमेरी गेट से गुजरते हुए अल्बर्ट हॉल पहुंची। आयोजकों ने जयपुर की ऐतिहासिक इमारतों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने की मांग उठाई। बड़ी संख्या में वाहनों के शामिल होने के कारण दिल्ली रोड और परकोटे के कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ तथा ट्रैफिक पुलिस को वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट करना पड़ा।
