जयपुर में ‘पलायन’ पर घमासान! 23 अगस्त को भगवा रैली | Disturbed Areas Act की मांग | TNC |
जयपुर की ऐतिहासिक चारदीवारी यानी परकोटा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, मकानों की खरीद-बिक्री और कथित पलायन को लेकर नई बहस छिड़ गई है। युवा शक्ति मंच ने 23 अगस्त 2026 को ‘भगवा जन-जागरण रैली’ निकालने का ऐलान किया है। आयोजकों के मुताबिक रैली खोले के हनुमान जी से शुरू होकर यूनियन फुटबॉल ग्राउंड तक जाएगी और इसमें महिलाओं की भी प्रमुख भागीदारी होगी। The News Canvas की इस विशेष बातचीत में युवा शक्ति मंच के प्रतिनिधि ने ‘मकान मत बेचो’ अभियान, मंदिरों और धार्मिक स्थलों के आसपास की स्थिति, चारदीवारी की विरासत तथा राजस्थान में Disturbed Areas Act जैसे प्रावधान लागू करने की मांग पर अपना पक्ष रखा है। क्या कानून से मकानों की खरीद-बिक्री को नियंत्रित करने की जरूरत है? क्या जयपुर की सांस्कृतिक पहचान पर वास्तव में कोई असर पड़ रहा है? सरकार से मंच की क्या मांग है और 23 अगस्त की रैली के बाद आंदोलन की अगली रणनीति क्या होगी? देखिए पूरा इंटरव्यू और जानिए आयोजकों का पक्ष।
