जयपुर AIAPGET में ‘Power Fail’! 49 छात्रों की परीक्षा अधूरी, अब 1 सितंबर को Re-Exam | NTA | TNC |
जयपुर के श्री सत्य साईं PG कॉलेज में AIAPGET-2026 की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने से बड़ा व्यवधान सामने आया। परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गए और अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर पावर बैकअप नहीं होने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। NTA के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक इस केंद्र पर 192 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 49 अभ्यर्थी पावर फेल होने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके। NTA ने प्रभावित अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, जयपुर में कराने का फैसला किया है। आखिर राष्ट्रीय स्तर की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में ऐसी व्यवस्था क्यों रही कि बिजली जाते ही छात्रों की मेहनत दांव पर लग गई? देखिए पूरी खबर The News Canvas पर।
